फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ की जान को खतरा, पति ने सीडीओ को बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीडीओ मंडी धनौरा रागिनी सक्सेना की जान को खतरा बताते हुए बरेली में रहने वाले उनके पति ने सीडीओ को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि वह मंडी धनौरा में अकेले रहती हैं। ब्लॉक के स्टाफ के असहयोग से वह मानसिक तनाव से जूझ रही हैं। कर्मचारियों का समूह कई बार अनुचित काम को लेकर दबाव बना चुका हैं। इसके चलते परिवार के लोगों को सुरक्षा की चिंता सता रही है। सीडीओ ने मामले की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

धनौरा ब्लॉक की बीडीओ रागिनी सक्सेना के खिलाफ ब्लॉक के कर्मचारियों ने पहले कई आरोप लगाए थे।कर्मचारियों ने सीडीओ से शिकायत की बात भी कही थी, लेकिन अफसरों के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची। बरेली में रहकर कारोबार करने वाले उनके पति आरके सक्सेना ने अब सीडीओ को पत्र भेजा है, जिसमें बीडीओ रागिनी सक्सेना की सुरक्षा का सवाल उठाया है।
मालूम हो कि ग्राम सेक्रेटरी और मनरेगा कार्मिकों ने अक्तूबर महीने में ब्लॉक में बीडीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीडीओ को शिकायती पत्र देने की बात कही थी, लेकिन विकास भवन तक शिकायत की कोई कॉपी नहीं पहुंची। इसके बाद सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला को ब्लॉक के कर्मियों की शिकायत के बारे में संदेह हुआ। अब बीडीओ के जान के खतरे के अंदेशा की शिकायत मिलने पर ब्लॉक से लेकर विकास भवन के अफसरों कर में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें