फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर बनने के लिए अभियान शुरु, मौका 15 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विधानसभा वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने का मौका आ गया है। मंगलवार से विशेष अभियान शुरू हो गया है। लोगों ने वोटर लिस्ट का अवलोकन किया। परिवार के सदस्यों के नाम को देखा। डीएम उमेश मिश्र ने विशेष अभियान दिवस का शुभारंभ किया। कहा कि 15 दिसंबर तक नाम दर्ज कराने का मौका है। इसके अलावा नाम काटने या अन्य किसी भी तरह के संशोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने मंगलवार को शहर के जेएस हिंदू कॉलेज में वोटर पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग नाम दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका है। अब बीएलओ डोर टु डोर घूमेंगे। लोगों से नाम जोड़ने के फॉर्म एकत्र करेंगे। इसके अलावा मृतक और शिफ्टेड लोगों के आंकड़े एकत्र करना है। इसके अलावा अभियान के दौरान चार विशेष दिवस है जिसमें 22 और 28 नवंबर, पांच और 13 दिसंबर को बीएलओ मतदेय स्थल में मौजूद रहेंगे। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी, तहसीलदार अभय सिंह, प्राचार्य डॉ. वीबी बरतरिया, खुर्शीद हैदर जैदी, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. वीरेंद्र शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें