फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीसीए के छात्र ने दोस्त के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 05 May 2026 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र ने दोस्त के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोचिंग से आए दोस्त ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सुल्तान नगर मोहल्ला की गली-3 निवासी वीर सिंह का बेटा मोहित (21) बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार, सोमवार को मोहित को पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से चला गया और अपने दोस्त आकाश के कमरे पर पहुंच गया। रात में वहीं पर रुक गया था। मंगलवार की सुबह उसका दोस्त कोचिंग के लिए चला गया। इस दौरान मोहित ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर में करीब तीन बजे दोस्त आकाश कोचिंग से वापस आया तो मोहित का शव पंखे में फंदे से लटका देखकर उसके परिजनों को सूचना दी।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब चार बजे यूपी-112 को सूचना मिली कि एक छात्र ने फंदा लगा लिया है। सूचना पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने पिता की डांट से नाराज होकर आत्महत्या करने की बात कही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें