फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्रजघाट चौकी के निकट हादसे में बरेली के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। गाजियाबाद से होली पर घर जा रहे बरेली के चैना मुरादपुर निवासी अखिलेश (26) की हादसे में मौत हो गई। ब्रजघाट चौकी के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के चैना मुरादपुर निवासी अखिलेश कुमार गाजियाबाद में पुताई का काम करते थे। वह होली निकट होने के कारण शनिवार रात घर के लिए रवाना हुए।वह बाइक पर सवार थे। करीब डेढ़ बजे ब्रजघाट चौकी के निकट पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से अज्ञात वाहन आया। वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें को रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में मौत की सूचना परिजनों को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें