हसनपुर(अमरोहा)। निजी अस्पताल से दवाई लेकर लौट रही महिला को निशाना बनाते हुए बाइक सवार चोरों ने उससे कुंडल छीन लिए और भाग गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरगढ़ में स्व. धर्मपाल सिंह का रहता है। उनकी पत्नी सीमा देवी रविवार को हसनपुर में अमरोड अड्डे पर एक निजी अस्पताल से दवाई लेने आईं थीं। शाम करीब 3:40 बजे महिला पैदल ही अपने गांव जा रही थीं। महिला ने बताया कि बाईपास मार्ग पर कमाल पैलेस के पास महिला को दो युवकों ने रोक लिया और उसके कुंडल खींचकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। एसएसआई अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रास्तों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। संवाद
शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी
सैदनगली। क्षेत्र में चोरों ने मंदिर से घंटा चोरी कर लिया है। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर मामले में प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह मामला ग्राम झुड़ी माफी का है। बताते हैं कि गांव में स्थित शिव मंदिर से चोरों ने पीतल का घंटा चोरी कर लिया गया। रविवार को ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इसके अलावा क्षेत्र में सबमर्सिबल के केबल व स्टार्टर चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि स्टार्टर चोरी की घटना का पुलिस खुलासा भी कर चुकी है। तीन दिन पूर्व भाकियू बीआर आंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन कर उझारी में हुई पशु चोरी की घटना के खुलासे की मांग की थी। पशु चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। संवाद