फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में बरेली के किशोर की मौत, परिवार के नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। दिल्ली से बरेली जा रहे परिवार की पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में राज (13) की मौत हो गई। जबकि उसके परिवार के आठ लोग समेत 9 घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मृतक राज बरेली जनपद के कैंट थानाक्षेत्र के कुमर्थिया गांव के रहने वाले चंद्रपाल सिंह के बेटे थे। चंद्रपाल सिंह अपनी पत्नी दानवती, बेटे राज, अंकित, मोनू, सोनू, सिया, बेटी प्रियंका व चंद्रकला के साथ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बिलासपुर का रहने वाला मोहम्मद नबी भी उनका परिचित है। रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य पिकअप में सवार होकर दिल्ली से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित चौधरपुर ओवरब्रिज से मुरादाबाद की तरफ पहुंचा, तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकरा कर पलट गया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप को चंद्रपाल सिंह का बेटा सोनू चल रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। परिजनों की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें