फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के बैंकों में नहीं आए नोट, लोगों का अमरोहा-पाकबड़ा मार्ग पर कब्जा

Wed, 23 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
कैलसा(अमरोहा) में दो दिन से प्रथमा बैंक की कैलसा बार्डर शाखा पर रुपए वितरित नहीं किए जा रहे हैं। बुधवार को भड़के उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर जबरदस्त प्रदर्शन किया। दो घंटे तक रास्ता बंद होने से वाहनों की दूर तक लाइनें लग गईं। बैंक कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गए।  थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ पहुंचकर उपभोक्ताओं को समझाया और रास्ता खुलवाया, लेकिन गुरुवार को करेंसी नहीं मिलने पर उन्होंने आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


रोज उपभोक्ता बैंक जा रहे हैं, मगर रुपए नहीं मिलने पर लौट रहे हैं। दो दिन से यही स्थिति कैलसा बार्डर स्थित प्रथमा बैंक की शाखा पर बनी हुई थी, लेकिन बुधवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं को प्रबंधक ने जब बताया कि करेंसी नहीं आई तो उन्होंने हंगामा चालू कर दिया। बैंक के सामने ही अमरोहा पाकबड़ा मार्ग जाम कर दिया। इसके बाद सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बार-बार चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं। शहर की बैंकों में रुपए दिए जा रहे हैं, मगर ग्रामीण अंचलों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक करेंसी नहीं मिलेगी तब तक यहीं पर बैठे रहेंगे। रास्ता बंद होने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


थानेदार मोहित चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उपभोक्ताओं से बातचीत की। प्रबंधक हितेंद्र सिंह ने गुरुवार को करेंसी आने पर बांटने का भरोसा दिलाया। दो घंटे बाद उपभोक्ता सड़क से उठे और जाम खोल दिया। इसके बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने दूर तक लगे जाम में फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकाला। प्रदर्शन करने वालों में सचिन, अर्जुन, ऋषिपाल, कपिल, रामसिंह, पिंटू, चरन सिंह, अशरफ, फुरकान, ओमप्रकाश, मनवीर, सरदार इंदर सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें