फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बैंक मर्जर से बदले आईएफएससी कोड, 1047 किसानों का मुआवजा लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बरसात के मौसम में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर से हसनपुर व मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के 13275 किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। सरकार की ओर से राहत राशि जारी होने के बावजूद 1047 किसानों के बैंक खातों में भेजी गई 48,92,619 रुपये की धनराशि वापस आपदा विभाग के पास लौट गई।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि बैंकों के मर्जर के कारण बदले गए आईएफएससी कोड और खातों के अपडेट नहीं होने से यह समस्या पैदा हुई। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि करीब 400 किसानों के खाते सही कराकर लगभग 16 लाख रुपये की राहत राशि दोबारा भेज दी गई है, जबकि अन्य खातों को अपडेट कराने की प्रक्रिया जारी है। मालूम रहे कि गंगा नदी के उफान से दोनों तहसीलों के लगभग 30 गांव बाढ़ की चपेट में आए थे। सर्वे में 3630.36 हेक्टेयर फसल को नुकसान की पुष्टि हुई थी। प्रशासन को आपदा राहत कोष से 7.37 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जिनमें से 6,64,83,046 रुपये मुआवजे के रूप में वितरित किए गए।इसमे हसनपुर तहसील क्षेत्र के 7673 किसानों को 3,23,51,769 रुपये और धनौरा क्षेत्र के 5602 किसानों को 3,41,31,277 रुपये भेजे गए थे।
जिला आपदा विशेषज्ञ पीके शुक्ला ने बताया कि आईएफएससी कोड बदलने के कारण राशि वापस हुई थी। अधिकांश खातों को दुरुस्त कराने का कार्य जारी है और शेष किसानों को भी जल्द मुआवजा भेज दिया जाएगा। किसानों से बात करके उनसे आईएफएससी कोड ठीक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें