फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बदहाल मजरों की कहानी... यहां विकास की बातें बेमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। जोया ब्लॉक के मजरों में विकास की बात तो होती है, लेकिन वास्तविकता में प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही ने ग्रामीणों की जिंदगी को नारकीय बना दिया है। अधिकारियों को शिकायतों और अव्यवस्थाओं की गंभीरता समझकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को उनकी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक के खैरो वाली मढ़ैया और पांयती खुर्द मजरों में स्थिति गंभीर है। रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती और लापरवाही के कारण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मजरों में सड़कें इतनी खराब हैं कि बारिश में कीचड़ के कारण लोग अपने घर से बाहर निकलने तक में मुश्किल हो जाता है। बिना बारिश के भी सड़कों पर कीचड़ पसर रही है। बच्चों का स्कूल जाना और बुजुर्गों का स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना कठिन हो गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों की समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं किया। मजरों में पीने का साफ पानी भी बड़ी समस्या है। नल-जल योजनाओं का कागजी ही लाभ दिखाई देता है। मजरों में पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों को टूटी छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने बिजली कटौती और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर भी चिंता जताई।
ग्रामीण ने मांग करते हुए कहा कि जिम्मेदार नियमित निरीक्षण करें, सड़क, पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाया जाए। उनका कहना है कि बिना ठोस कदम के विकास योजनाएं केवल कागजों में ही रह जाती हैं।
विज्ञापन

-
गांव में कभी-कभी सफाई होती है। हमने प्रधान से कई बार कहा है कि सफाई करवा दीजिए। मगर प्रधान नहीं सुनते हैं। अधिकारी भी सुनने को तैयार नहीं हैं।-वीरेंद्र सिंह, ग्रामीण
-
गांव में काफी कीचड़ रहता है। सड़कोंं पर हमेशा पानी भरा रहता है। निकलने वाले गिर जाते हैं। मोटरसाइकिल भी फिसल जाती हैं और एक बार यहां पर बड़ी घटना भी हो चुकी है। पानी में उतरे करंट से बैल भी मर चुका है।-जुनैद आलम, ग्रामीण
-
गांव में सड़क बहुत ज्यादा खराब है। यहां पर कभी अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसका जनाजा ले जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर जिम्मेदारों से शिकायत भी करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती है। मोहम्मद जुबेर ग्रामीण
-
गांव में नाली बनी हुई नहीं है और पानी सड़कों पर भरा रहता है। गांव वाले परेशान है। हमने कई बार शिकायत की है। मगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मोहम्मद नईम, ग्रामीण

गांव में मुख्य रास्तों पर पानी हमेशा भरा रहता है। हम अगर शिकायत भी करते हैं तो कोई हमारी नहीं सुनता है। हमने कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।-मेहंदी हसन, ग्रामीण
विज्ञापन

-
गांव की मुख्य सड़क टूटी हुई है। पानी भरा हुआ है। कोई सुनने को तैयार नहीं है जिसकी हम शिकायत कई बार जिम्मेदारों से कर चुके हैं। -रहीस, ग्रामीण

गांव में साफ सफाई करने का प्रयास रहता है। गांव में जो भी गंदगी है उसको साफ कराया जाएगा और जो सड़कें टूटी हुई हैं उनका भी निर्माण कराया जाएगा।
-इमरान, ग्राम प्रधान पांयती कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें