फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोपी प्रबंधक और उसके साथी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह को दिए गए पंद्रह लाख रूपये हड़पने के आरोपी बैंक प्रबंधक और उसके साथी को पुलिस ने तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता महिलाओं में आक्रोश फैल है। उन्होंने एसपी सुनीति को शिकायती पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही महिलाओं को धमकाने और उन्हें छूटे मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला बटवाल निवासी यासमीन ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कई मोहल्लों की चौबीस से अधिक महिलाओं के नाम से समूह पर निकाले गए 15 लाख रूपये की रकम हड़पने का आरोप लगाया था। एसपी के आदेश पर तीन मार्च को दानिशमंदन निवासी नसीम और बंधन बैंक का मैनेजर जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई थी। महिलाओं का आरोप था कि दोनों आरोपियों ने मोहल्ले की औरतों के आधार कार्ड में पति-पत्नी के संयुुक्त फोटो इकट्ठा कराकर बंधन बैंक की तरफ से समूह से ऋण निकालकर उसकी रकम को दोगुनी करने का दावा किया था। इसके बाद सभी महिलाएं झांसे में आ गईं। महिलाओं ने अपने आधार कार्ड और जॉइंट फोटो बंधन बैंक के मैनेजर जितेंद्र कुमार और उसके साथी नसीम को दे दिए थे। इसके बाद दोनों ने बैंक बुलाकर सभी महिलाओं के नाम से 15 लाख रूपये निकाल लिए। इसके बाद समूह की किस्त भी नहीं भरी है। मामले में में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं शनिवार को पीड़िता यासमीन ने एसपी सुनीति को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के चार दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं की है। जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होने पर महिलाओं ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें