फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीना बीता, 100 को ऋण देने का लक्ष्य, फॉर्म आएं महज 45

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत व्यक्तिगत ऋण लेने के लिए शहरी बेरोजगार रुचि नहीं दिखा रहे हैं। एक महीने की अवधि बीत गई है, लेकिन अब तक महज 45 फॉर्म जमा हुए हैं, जबकि जिले का लक्ष्य 100 बेरोजगारों को कर्ज दिलाने का है। बैंक के जरिये सात प्रतिशत ब्याज पर दो लाख रुपये तक कर्ज मिलता है। ब्याज के अतिरिक्त हिस्सा को डूडा वहन करेगा।
विज्ञापन

जिले में तीन निकायों में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बेरोजगारों को कर्ज दिया जाना है। इस रकम से स्वरोजगार के अलावा अन्य तरह के कारोबार कर सकते हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से निकायों को फॉर्म जमा करने की अपील की गई है, लेकिन एक महीना बाद भी प्रगति उत्साहजनक नहीं है। अब तक कुल 45 फॉर्म जमा हुए हैं। हालांकि यह सभी फॉर्म कलेक्ट्रेट स्थित डूडा दफ्तर के हैं।
निकायों में कितने फॉर्म जमा, ब्योरा नहीं
अमरोहा। योजना के प्रति प्रचार प्रसार का निर्देश मिला था, लेकिन अब तक निकाय और डूडा ने संतोषजनक प्रगति हासिल तक नहीं की है। इसके अलावा निकायों में कितने फॉर्म जमा हुए हैं। अब तक डूडा को कोई ब्योरा नहीं भेजा है। अधिकारियों ने निकायों से जल्द संपर्क करने का दावा किया है।
विज्ञापन

एक लाख रुपये सालाना आय जरूरी
अमरोहा। इच्छुक बेरोजगारों को आय, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक उपलब्ध कराना है। इसके अलावा दो फोटोग्राफ्स भी फॉर्म के साथ जरूरी है। सालाना एक लाख रुपये तक तहसील से जारी आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
निकाय फॉर्म
अमरोहा 20
हसनपुर 15
गजरौला 10
बेरोजगारों से फॉर्म लिया जा रहा है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद चयन होना है। इसके बाद ऋण के लिए स्वीकृति मिलेगी। - सुरेंद्र दुबे, मिशन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें