फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर लगी रोक

Thu, 22 Oct 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची तैयार करने और संशोधन कार्य में लगे अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना आलेख्य प्रकाशन से अंतिम प्रकाशन तक संबंधित अधिकारियों का तबादला नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समेत पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अधिकारियों के पद रिक्त नहीं रखे जाएंगे। संबंधित विभागों को आयोग के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर को होगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। आयोग का उद्देश्य पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से समयसीमा के भीतर पूरा कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें