फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोडवेज की टक्कर से बीएएमएस का छात्र घायल

Sat, 18 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गजरौला-हसनपुर मार्ग पर रोडवेज की बस ने बाइक सवार बीएएमएस के छात्र रवि भूषण को टक्कर मार दी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रवि भूषण हसनपुर के राजकीय डिग्री कालेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के बाद गजरौला लौट रहा था।
विज्ञापन

बरेली के पैगा नगली गांव निवासी रवि भूषण सिंह गजरौला के एक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस के तृतीय वर्ष का छात्र है। उसकी परीक्षा हसनपुर के संघटक राजकीय महाविद्यालय में चल रही हैं। शुक्रवार को रवि भूषण शर्मा बाइक से गजरौला से हसनपुर स्थित केंद्र पर परीक्षा देने आया था। यहां से करीब दोपहर एक बजे परीक्षा देने के बाद वापस बाइक से गजरौला जा रहा था। गजरौला-हसनपुर मार्ग पर दीपपुर गेट के पास सामने से आ रही रोडवेज ने टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाइक से गिरकर घायल हुए राजमिस्त्री की माैत
बुरावली। रहरा थानाक्षेत्र के गांव बुरावली से हिरनौटा जाने वाले मार्ग पर पांच दिन पहले बाइक से गिरकर घायल हुए राजमिस्त्री हसनैन (47) की मौत हो गई। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई थी।गांव बुरावली निवासी हसनैन राजमिस्त्री थे। वह खेती भी करते थे। 13 अक्तूबर को हसनैन बाइक से खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया था। शुक्रवार को दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हसनैन ने अपने पीछे पत्नी के अलावा चार बेटी व दो बेटे छोड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें