फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। बजरंग दल व विहिप नेताओं का कहना था कि सनातन धर्म का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत व विहिप जिलाध्यक्ष अशोक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शेरपुर चुंगी चौराहे पर पहुंचे। यहां बजरंग दल नेता हेमंत सारस्वत ने कहा कि पप्पू यादव ने भगवा चोला पहन कर संसद में सनातन धर्म का अपमान किया है। भगवा रंग देश की संस्कृति व समृद्धि का प्रतीक है। जनप्रतिनिधियों को मर्यादित व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पप्पू यादव वर्ग विशेष के लोगों को खुश करने के लिए भगवा रंग पहन कर आए थे।
विहिप जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने चेतावनी दी कि हिंदू समाज अपने संतों व धार्मिक परंपराओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर कुशल चौधरी, विपिन शर्मा, हर्षित अग्रवाल, पराग अग्रवाल, अभिषेक गोले, रकम सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें