द आर्यंस स्कूल में स्वर्गीय जसवंत सिंह (साहब) मेमोरियल अंडर-12 टूर्नामेंट में बजाज बुल्स और रोबोटेक स्काई पैंथर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बजाज बुल्स की टीम चैंपियन बनी।
टूर्नामेंट में रविवार को बजाज बुल्स और रोबोटेक स्काई पैंथर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें स्काई पैंथर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्काई पैंथर ने 151 रन बनाए। इसमें कप्तान अयान ने 53 और भव्य ने 28 रनों का योगदान दिया। बजाज बुल्स के मोहम्मद अम्मार ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए। बजाज बुल्स ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें कप्तान मनीत ने नाबाद 58 और सक्षम ने 31 रन बनाए।
स्काई पैंथर की ओर से सादिक ने दो, अयान और पुरुषार्थ ने 1-1 विकेट लिए। टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मनीत चौधरी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मनीत चौधरी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आदि लिटट, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण अहम, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर रेयान रहे। मैन ऑफ द मैच भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भांजे मोहम्मद अम्मार रहे। मैच में मुख्य अतिथि अमित कुमार आनंद रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्राॅफी सौंपी। टूर्नामेंट सफल होने पर अमन लिट्ट बधाई दी। इस दौरान डॉ. नजरुल, अनिल कुमार सिंह, देशकांत त्यागी, शाहबाज, रिजवान पाशा, हरजीत, नदीम, पंकज व कोच चमन सिंह आदि मौजूद रहे।