फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कबड्डी में बदोनिया व जिवाई, खो-खो में कैलसा का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो दिवसीय क्रीड़ा, सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। जूनियर व सीनियर के महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में बदोनिया व जिवाई, खो-खो में कैलसा का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर के मैदान पर हुई। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना एक अलग महत्व रखते हैं। उसके बाद जूनियर स्तर बालिका वर्ग के 100, 200 मीटर दौड़ में स्वीटी, 400 मीटर दौड़ में दीपांशी ,चक्का व गोला फेंक में अंजलि, लंबी कूद दीपांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में तिलक, 200 मीटर में दौड़ फिरोज, 400 मीटर दौड़ में तिलक, चक्का फेंक में पवन, गोला फेंक में साहिल ने पहला व दिव्यांग बच्चों की 100 मीटर दौड़ में दिशांत ने पहला स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पुरुजीत सिंह ने बताया कि जो बच्चे इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आए हैं। वह अब जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जोया चेयरमैन हाजी जुबेर अहमद ने बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार, सुशील नगर, सिख इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजवीर सिंह बांगा, प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें