फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बदहाल सड़कें... विकास के दावे धड़ाम

Wed, 04 Feb 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
नीलीखेड़ी अंडरपास से नन्हेंडा राजपूत को जाने वाली सड़क में बने गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। सड़कों को विकास का पैमाना कहा जाता है, लेकिन जिले की अधिकतर सड़कें बदहाल है। संपर्क मार्ग तो दूर जिले की मुख्य सड़कों में भी गड्ढे हो गए हैं। सड़कों में बने गहरे गड्ढों पर बारिश का पानी भरने से हादसे का खतरा बना रहता है। यही हाल नेशनल हाईवे का भी है। कई स्थानों पर नालों का पानी सड़क पर भर गया है। अधिकारियों के विकास के दावे धड़ाम हो नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

अफसरों के रिकॉर्ड में जनपद की सड़कें कागजों में गड्ढा मुक्त की गई हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। इन सड़कों पर गड्ढा मुक्ति के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किया जाता है। इसके बाद भी शहर से देहात तक तमाम सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिम्मेदार कोई सुध नहीं ले रहे है। यहां दिनभर धूल, मिट्टी और कीचड़ से जूझना जनता की मजबूरी बन गई है। एक बार सड़क बनने के बाद खराब होने पर जिम्मेदार सुनने को तैयार ही नहीं होते हैं।
चार पहिया वाहन क्षमिग्रस्त हो जाते हैं। बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। यह गड्ढे युक्त जर्जर सड़कें लोगों की हड्डियों का दर्द बढ़ा रही हैं। रोजाना जर्जर सड़कों से गुजरने के कारण डिस्क स्लिप का खतरा दोगुना तक बढ़ जाता है।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ हरवीर सिंह ने बताया कि ऐसे लोग गड्ढे वाली सड़कों से गुजरने में परहेज करें। वरना एक बार डिस्क स्लिप की समस्या हुई तो इससे ताउम्र परेशानी उठानी पड़ सकती है। जर्जर सड़कों पर मजबूरी में रोजाना ड्राइविंग करने से नसों की समस्याओं से भी गुजरना पड़ सकता है। इससे हाथ-पैर की खासकर गर्दन की नसों में खिंचाव आ जाता है, जो कि सबसे ज्यादा तकलीफदेह साबित होती है। ऐसे रास्तों पर ड्राइविंग से नसें सुन्न होने के कारण हाथ-पैर में दर्द के साथ झनझनाहट के अलावा कंधों की शोल्ड फ्रोजन की समस्या पैदा हो जाती है।

हसनपुर : मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

हसनपुर क्षेत्र के गांव देहरा मिलक में मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नाला बंद होने की वजह से जलभराव की स्थिति बनी है। इस रास्ते से बच्चे स्कूल और किसान खेतों पर जाते हैं। बच्चे फिसल-फिसल कर गिरते रहते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जल्द ही ग्रामीणों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें