फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जल जीवन मिशन में अनियमितता का आरोप लगाकर गरजी भाकियू

Wed, 04 Feb 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जल जीवन मिशन योजना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाकियू असली के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कंपनी के दावों को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को संगठन के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डिप्टी कलक्टर को शिकायती पत्र देकर बताया कि सरकार ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर जल पहुंचने का ठेका एमएमडीके इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को दिया है। यह योजना 19 अगस्त 2019 को शुरू की गई थी। इसके बाद कंपनी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट में गलत जानकारी दी है।
किसानों ने बताया कि कंपनी ने 2,83,413 घरों में पानी पहुंचाने का दावा किया है, जबकि 297872 घरों में पानी पहुंचाया जाना है। कंपनी जिले में 90 प्रतिशत काम पूरा दिख रही है जबकि जमीनी सच्चाई बिल्कुल विपरीत है।
विज्ञापन

हकीकत में 10 प्रतिशत गांवों में ही इस योजना के द्वारा पानी पहुंचाया गया है। सैकड़ों गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू नहीं किया गया, जबकि कई गांव में ओवरहेड टैंक अधूरे पड़े हैं। कंपनी में दो साल में सिर्फ गांवों में सड़क खोदकर पाइपलाइन डालने का काम पूरा किया है, जबकि कंपनी के द्वारा खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
पदाधिकारियों ने योजना में बड़ा फ्रॉड और घोटाला बताते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच 17 फरवरी तक नहीं की गई तो 18 फरवरी को संगठन को पदाधिकारी जन आंदोलन करेंगे। इस दौरान डूंगर सिंह, नरेश कुमार, लोकेश कुमार, प्रदीप कुमार, जन्म सिंह, जसपाल सिंह, जुल्फिकार, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें