फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। गजरौला स्थित रिश्तेदारी में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बीएड के एक छात्र की बाइक को ग्राम जोगीपुरा के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में छात्र बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को धनौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर की चांदपुर कोतवाली के गांव रायपुर खादर निवासी 22 वर्षीय गौरव पुत्र सत्यप्रकाश सोमवार की दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक से गजरौला जा रहा था। वहां उसके किसी रिश्तेदार की शादी थी। ग्राम जोगीपुरा के निकट उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गौरव बीएड का छात्र था और एक विवाह में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें