फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आदमपुर-चकफेरी मार्ग पर ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचल दिया। हादसे में चाचा की मौके पर मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सब्जी खरीदने संभल जा रहे थे। चाचा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पथरा निवासी रमेश (55) पुत्र रामचंद्र सब्जी बेचने का काम करते थे। सोमवार को वह अपने भतीजे योगेंद्र पुत्र कन्हैयालाल के साथ सब्जी खरीदने संभल जा रहे थे। दोनों अभी आदमपुर-चकफेरी मार्ग पर आदमपुर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहीं ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश के सिर पर ट्राली का पहिया उतर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में रहरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रमेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें