Azad selected as lieutenant in Indian Army
- फोटो : JPNAGAR
क्षेत्र के गांव चौखट निवासी आजाद सिंह का लेफ्टिनेंट पद पर चयन हो गया है। गुरूवार को उनको राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से ट्रेनिंग का लैटर प्राप्त हो गया है। ट्रेनिंग का पत्र मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया। परिजन व रिश्तेदारों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। आजाद के पिता भी फौज में हैं और दादा सेना से रिटायर हुए हैं।
ग्राम चौखट निवासी आजाद सिंह ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बृहस्पतिवार को आजाद को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवालसा पुणे से ट्रेनिंग का लैटर प्राप्त हो गया। ज्वाइनिंग लैटर मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने भी आजाद के घर जाकर उसको बधाई दी। आजाद सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर से पूरी की है। आजाद अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के युवा के रूप में देश की सेवा के लिए जा रहे हैं। उनके पिता नरेंद्र सिंह भी भारतीय आर्मी में कोर ऑफ सिग्नल में हवलदार मेजर के पद पर तैनात है। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में भाग लिया था। उसके दादा धर्मपाल सिंह भी भारतीय फौज से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने 1965 व 1971 के युद्ध में अपनी सेवाएं दी थी। आजाद अपनी सफलता के लिए पिता की प्रेरणा व घर में आर्मी का माहौल को श्रेय देते हैं। संवाद