फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर-घर सर्वे कर बनेंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आयुष्मान भारत योजना से छूटे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे अभियान शुरू किया है। आशा कार्यकर्ता गांव और मोहल्लों में पहुंचकर पात्र परिवारों की जानकारी जुटा रही हैं और उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इसमें जीरो पॉवर्टी परिवार के लोग भी शामिल है।
विज्ञापन

विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ना है। आयुष्मान कार्ड के जरिये पात्र व्यक्ति को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिल सकता है। जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उनके नाम भी काटे जा रहे हैं और नए पात्र लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को योजना का लाभ मिल सके। एसीएमओ डॉ. जसकरन सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग पात्र हैं, उनके कार्ड बनाए जा रहे हैं और जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उनके नाम काटे जा रहे हैं। अगर किसी कार्ड में किसी प्रकार की कमी है तो उसे भी दूर कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें