फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट फूड से करें परहेज, घर का खाना खाएं बच्चे : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फास्ट फूड खाने से छात्रा की मौत पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने दुख जताया। कहा कि समाज के लोगों को जागरूक होना होगा। प्रयास करें कि स्कूल जाने वाले बच्चे घर का ही खाना खाएं। बाहर का खाना व अन्य सामान खाने से परहेज करें।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि फास्ट फूड को लेकर लोगों को जागरूक होना होगा। इसके लिए बच्चे, अभिभावक, शिक्षक व जिला प्रशासन को मिलकर काम जागरूक करने का काम करना होगा। प्रशासन की ओर से खाद्य विभाग की टीम को सक्रिय कर दिया है कि फास्ट फूड दुकानों के सैंपल लेकर जांच करते रहे। बच्चों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को सीनियर कक्षाओं के बच्चों, तकनीकी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठकर जागरूक किया। कहा कि स्कूलों के बाहर लगे ठेले व दुकानों से सामान खाने से बचें। घर का खाना इस्तेमाल करें।
इस संबंध में डीआईओएस, बीएसए को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों को फास्ट फूड के इस्तेमाल को लेकर जागरूक करें। जिला प्रशासन सजग व संवेदनशील है। विकास भवन में लोगों को शुद्ध भोजन, मसाले, सब्जी को लेकर कैंटीन खोली गई है। वहीं, नए साल से सभी ब्लॉकों में भी ऐसी कैंटीन खोली जाएगी, जिसमें शुद्ध सामान मिले। बच्चों के साथ अभिभावक, शिक्षक व जिम्मेदार लोगों को संवेदनशील होना होगा कि वह क्या खा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें