फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवध असम छह तो नौचंदी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

कोहरे के चलते रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। कई-कई ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी 12 ट्रेनें अमरोहा स्टेशन पर देरी से पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि कोहरा अधिक होने से रेल यातायात बाधित हो रहा है। सोमवार को अवध असम छह घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अप और डाउन छह-छह घंटे देरी से पहुंची। जबकि, नौचंदी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे तो इंटरसिटी पौने तीन घंटे लेट पहुंची। जबकि, सत्याग्रह तीन घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस अपने समय से ढाई घंटे देरी से पहुंची। वहीं, चंडीगढ़ एक्सप्रेस अप दो तो डाउन डेढ़ घंटा, जबकि अलीगढ़-नजीबाबाद पैसेंजर एक घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर एक घंटा और आलाहजरत आधा घंटा लेट पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंड के बीच यात्रियों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पीछे से ही ट्रेनों का संचालन देरी से हो रहा है। जिसके चलते ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें