फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुआ पर भतीजी को बेचने का आरोप, हरकत में आई पुलिस

Sun, 06 Apr 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। बदायूं जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करते हुए रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी अपनी सगी बहन पर 12 साल की बेटी को बेचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी मोटी रकम लेकर 40 साल के व्यक्ति से शादी कर दी है। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करते हुए बताया कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव में सगी बहन रहती है। बहन ने हमदर्द बनकर दो नाबालिग बेटियों को करीब पांच माह पहले दीपावली के समय अच्छी परवरिश का झांसा देकर ले गई। कुछ दिन बीत जाने पर पता चला कि वह बेटियों से गलत व्यवहार करती है। पीड़ित ने बताया कि होली पर बेटियों से मिलने पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। बेटियों ने बताया कि बुआ बुरा व्यवहार करती है।
कुछ लोगों के साथ गलत काम करने के लिए दबाव डालती है, इंजेक्शन लगवाती है और खाने में मिलाकर कुछ दवाएं देती है। इसके अलावा गांव वालों के माध्यम से पता चला कि बहन ने बेटियों को घर में कैद कर लिया। किसी से बात नहीं करने देती। बेटियों ने दो बार घर से भागने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पिता ने बताया कि उसने बेटियों को अपने साथ ले जाने की कोशिश की तो उसके साथ बहन के बेटे ने मारपीट की और तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। दो अप्रैल को पता चला कि बहन ने बड़ी बेटी को 31 मार्च को मोटी रकम लेकर किसी 40 वर्ष के आदमी को बेच दिया है व छोटी पुत्री खुशी को भी बेचने की फिराक में है। शिकायत मिलते ही सीओ ने रहरा थाना प्रभारी से मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि छोटी बेटी को बरामद कर लिया गया है। बड़ी बेटी की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें