फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के एवज में चार लाख की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लैब टेक्नीशियन के दो पदों पर साक्षात्कार के तत्काल बाद नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह ऑडियो सीएमओ कार्यालय से जुड़ा ब
विज्ञापन

ताया जा रहा है। बताया गया कि कथित स्वास्थ्य कर्मी और अभ्यर्थी के बीच 4 मिनट 34 सेंकेड बातचीत हुई है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी सौ फीसदी ज्वाइनिंग की गारंटी ले रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है।
जिले में लैब टेक्नीशियन के दो पदों के लिए भर्ती निकली थी। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में नौकरी के लिए साक्षात्कार हुआ है। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए डीएम के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम संजय बंसल, सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश, डीटीओ मुमताज अंसारी और पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद कुमार नामित थे। सीएमओ के मुताबिक दो पदों पर 14 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए है। साक्षात्कार दोपहर बारह बजे शुरू होकर तीन बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इसके थोड़ी देर बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि ऑडियो में एक अभ्यर्थी स्वास्थ्य कर्मी से बात कर रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी कहता सुनाई दे रहा है कि अगर तुम्हारा मन हो, तो चार लाख रुपये का रेट चल रहा है। आज इंटरव्यू है, इंटरव्यू देने के लिए आ जाओ और थोड़े-बहुत पैसे लेकर आना। तुम मुझे दस बजे सीएमओ ऑफिस में मिलो। मेरे नंबर पर अपना नाम पता भेजो मैं सीएमओ को दे देता हूं। जिले में केवल दो वेकेंसी है। उनके पास एक लड़का है। स्वास्थ्य कर्मी कहता है कि एक लड़के को जिला अस्पताल में पोस्टिंग मिलेगी। जबकि दूसरे को कोट वाले अस्पताल में तैनात किया जाएगा। अभ्यर्थी सैलरी के बारे में पूछता है तो स्वास्थ्य कर्मी 14 हजार रुपये बताता है। साथ ही साक्षात्कार से पहले टीबी वाले अस्पताल में पहुंचने के लिए कहता है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य कर्मचारी सौ प्रतिशत ज्वाइनिंग की गारंटी ले रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी और अभ्यर्थी के बीच हुई बातचीत का यह ऑडियो करीब 4 मिनट 34 सेकेंड का है।
- कोई आपस में बात करे इससे हमारा क्या मतलब है। कोई बदनाम करने के लिए झूठ भी बोल सकता है। ऑफिस के कुछ लोग छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। - डॉ. सौभाग्य प्रकाश, सीएमओ अमरोहा
- मामला संज्ञान में आया है। सीएमओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- बीके त्रिपाठी, डीएम अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें