फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एटूआर जूनियर ने डोमिनेटर को 13 रन से दी शिकस्त

Mon, 01 Jun 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एलएनए क्रिकेट एकेडमी हसनपुर के क्रिकेट मैदान पर खेले गए टी-20 मुकाबले में एटूआर जूनियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डोमिनेटर को 13 रनों से हराकर जीत दर्ज की। यश कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच, काव्या चौधरी को बेस्ट बल्लेबाज व तुषार शर्मा को बेस्ट गेंदबाज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी एटूआर जूनियर टीम के सलामी बल्लेबाज रिंकू पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद माधव गुर्जर भी शून्य पर आउट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज भास्कर ने पारी को संभाला और 47 गेंदों में छह चौकों की मदद से 43 रन बनाए। मध्यक्रम में राहुल कश्यप ने तेजतर्रार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल 21 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। तरुण पोसवाल ने 17 रन और शोएब ने 16 रन का योगदान दिया।
अंतिम ओवरों में प्रियांशु सिंह ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए मात्र छह गेंदों में 15 रन जोड़कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट पर 178 रन तक पहुंचा दिया। डोमिनेटर की ओर से तुषार शर्मा ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अब्दुल रहमान ने दो और नवतेज भट्टी, सूर्यांश व हम्माद को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोमिनेटर की शुरुआत सकारात्मक रही। तुषार शर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद काव्या चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत की दौड़ में बनाए रखा। काव्या ने 50 गेंदों में 67 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे। सूर्यांश ने भी 16 गेंदों में 25 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। हालांकि मध्यक्रम के असफल होने पर टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन ही बना सकी और 13 रन से मैच गंवा दिया।
एटूआर जूनियर की ओर से शिवा ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। आयुष चिंगारी ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि यश कोहली ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें