फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: फिरौती के लिए स्कूल से तीन वर्षीय मासूम के अपहरण की कोशिश, पारिवारिक चाचा गिरफ्तार

Wed, 31 Aug 2022 05:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा)

सार

गांव नसीरपुर में पवन कुमार का तीन वर्षीय बेटा युग एक स्कूल में पड़ता है। मंगलवार को पवन का चचेरा भाई विपिन कुमार स्कूल पहुंचा और युग को ले जाने के लिए कहने लगा। शक होने पर अध्यापक ने युग को उसके साथ भेजने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पारिवारिक चाचा ने की बच्चे के अपहरण की कोशिश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरौती के लिए पिता के चचेरे भाई ने दो साथियों के साथ मिलकर स्कूल से तीन वर्षीय भतीजे का अपहरण की कोशिश की। स्कूल के शिक्षक ने मामले की जानकारी छात्र के पिता को दी। घटना से परिजनों के होश उड़ गए। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में क्षेत्र के गांव नसीरपुर में पवन कुमार का तीन वर्षीय बेटा युग पड़ता है। मंगलवार को पवन कुमार किसी काम से दिल्ली गए थे। आरोप है कि तभी उनका चचेरा भाई विपिन कुमार स्कूल पहुंचा और बेटे युग को अपने साथ ले जाने के लिए कहने लगा। शक होने पर अध्यापक ने युग को उसके साथ भेजने से इनकार कर दिया।

शिक्षक ने कॉल कर यह बात युग के पिता पवन कुमार को बताई। बेटे के अपहरण की कोशिश की सूचना मिलते ही पवन कुमार दिल्ली से लौटे आए और आरोपी विपिन कुमार से मामले की जानकारी की तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित पवन कुमार ने मामले की शिकायत डिडौली पुलिस से की।

मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार

एसपी आदित्य लांग्हे बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेकर विपिन कुमार, दीपक और रोहित के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद मुख्य आरोपी विपिन कुमार को पथकोई गांव में आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक तीनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। तीनों ने मिलकर फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण की पथकथा लिखी थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी विपिन कुमार मासूम युग का चाचा लगता है। इसलिए उसे उच्छी तहर से जानता और पहचानता था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी विपिन उसे स्कूल से लेने के लिए पहुंचा था। गनीमत रही स्कूल के शिक्षक की सूझबूझ के कारण बच्चे का अपहरण होने से बच गया। उन्होंने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

'विपिन आपराधिक प्रवृत्ति का है, युग को उसके साथ मत भेजना'

इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि जब आरोपी विपिन कुमार स्कूल से मासूम युग को लेने के लिए गया था तभी शिक्षक ने युग के पिता पवन कुमार को फोन कर इसकी जानकारी दे दी थी। शिक्षक ने बताया था कि विपिन युग को घर लेकर जाने की बात कह रहा है। यह बात सुनते ही पिता पवन कुमार ने कह दिया था कि विपिन आपराधिक प्रवृत्ति का है। युग को उसके साथ मत भेजना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें