फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। थाना क्षेत्र के गांव में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। 35 वर्षीय आरोपी दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

यह घटना थाना क्षेत्र के गांव की है। जहां बृहस्पतिवार की शाम को मजदूर की पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी एक 35 वर्षीय युवक ने बहला फुसलाकर उसे अपने साथ घर के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। रोती हुई मासूम घर पहुंची तो सारी घटना परिवार के लोगों ने बताई। बच्ची के साथ घिनौनी वारदात होने की घटना सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। वह आग बबूला होकर जब मामले की शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया का कहना है कि मामले में आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें