फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रबड़ पहने अगूंठे से खाते से रकम निकालने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)।
विज्ञापन

साइबर क्राइम में षड्यंत्रकारी प्रवृत्ति के लोग दूसरे के खाते से रकम निकालने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। एक ऐसा मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ढबारसी में सामने आया है। जनसेवा केंद्र संचालक ने धोखाधड़ी करके रकम निकालने के प्रयास में अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

ढबारसी सांथलपुर मार्ग पर अमन अग्रवाल मंगलम कंप्यूर्ट्स जनसेवा केंद्र चलाते हैं। रविवार को एक युवक केंद्र पर पहुंचा और आधार कार्ड से रुपये निकालने की मांग की। संचालक अमन अग्रवाल ने युवक से आधार कार्ड मांगा, तो उसे भूल से न लाने की बात कही। आधार कार्ड का नंबर याद है। उसने आधार कार्ड नंबर कम्प्यूटर में दर्ज करवा दिया तथा 4550 रुपये निकालने को कहा। अमन अग्रवाल ने युवक से मशीन पर अंगूठा लगाने को कहा तो उसने छुपाकर अंगूठा लगाया। संचालक को उस पर शक हुआ तो उसने युवक से अंगूठा दिखाने को कहा, लेकिन वह दिखाने से कतराने लगा। संचालक ने अन्य युवकों की मदद से अंगूठा देखा तो अंगूठे पर रबर जैसी चीज चढ़ी हुई थी। जब युवक को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह मौके से भाग गया। पुलिस से शिकायत की गई है। सीओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच आरोपी युवक की तलाश करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें