फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रांसफार्मर बदलवाने को लेकर ग्रामीणों का अर्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र ग्राम तरौली में करीब पांच दिन से घरेलू ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान पति प्रमोद नागर ने बताया कि जेई को बार-बार सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार शाम 4:00 बजे तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो गांव के प्रधान पति प्रमोद नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन शंकर टीम के साथ व तरौली के ग्रामीण इकट्ठे होकर बुरावली बिजली घर के सामने रोड जाम करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार का आदेश है कि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर को बदलना होता है, लेकिन अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण पांच दिन में भी बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इस मौके पर ओमपाल गांधी, अनुराग नागर, प्रदीप नागर, शुभम नागर, विनीत नागर, मोहित नागर, रोहित नागर, अमित नागर, कौशिव नागर, अशोक डेढा, अनुज नागर, नरेश नागर, अभिषेक नागर उपस्थित रहे।

बिजली समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू असली का धरना

मंडी धनौरा (अमरोहा)।
क्षेत्र के गांव आजमपुर स्थित बिजलीघर पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने व जर्जर तारों को बदले जाने की मांग को पूरा करने के लिए भारतीय किसान यूनियन असली का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। भाकियू असली के मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो रोड जाम जैसी कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता शनिवार से आजमपुर बिजलीघर पर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि आजमपुर बिजलीघर पर पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाए। उनका आरोप था कि ओवरलोड की वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। इससे खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जर्जर तारों की वजह से फसलों को नुकसान हो रहा है। आजमपुर बिजलीघर पर लाइनमैन की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। किसानों ने शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति किए जाने की मांग भी की। इस मौके पर तेजपाल सिंह, जनम सिंह, युद्धवीर सिंह, वीर सिंह, देवराज सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें