फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लॉटरी के पैसे लेने गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा

Wed, 16 Jul 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में लॉटरी की किस्त के रुपये लेने गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट की। बेटी का शोर सुनकर पहुंची मां को भी पीटा। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह लॉटरी डालती है, जिसे बाद में जरूरत के हिसाब से हर माह सभी सदस्यों को दे दिया जाता है। गांव के रहने वाले एक युवक ने भी उसके पास लॉटरी डाली थी। आरोप है कि युवक ने जरूरत बताकर लॉटरी ले ली। युवक को 20 महीने में बकाया डेढ़ लाख रुपये अदा करने थे, लेकिन आरोपी ने मासिक किस्त देनी बंद कर दी। मंगलवार की दोपहर महिला ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को युवक से लॉटरी की किस्त के पैसे लाने के लिए उसके घर भेजा था। आरोप है कि युवक ने किशोरी को दबोच लिया। इसके बाद दुष्कर्म के इरादे से उसे खींचते हुए कमरे में ले जाने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो महिला मौके पर पहुंच गई, जिस पर आरोपी ने मां-बेटी के साथ मारपीट की। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र भेजते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें