फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी से बालक गला दबाकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नगर में 12 वर्षीय एक बालक की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि नगर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी जैनुल का 12 वर्षीय बेटा मोहम्मद उजैफ रविवार दोपहर को मोहल्ले में दुकान से घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में ही मोहल्ले में किराए पर रहने वाले दो युवक मिले और उन्होंने बालक को एक साइड में बुलाया और रस्सी से गला दबाकर मारने की कोशिश की। बच्चे ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। बालक के गले पर रस्सी का गहरा निशान हो गया। बालक पिता के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें