फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मासूम बच्चों के अपहरण की कोशिश, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। मासूम बच्चों के अपहरण की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की है। बच्चे सकुशल परिजनों के पास पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

गांव लुहारी खादर निवासी मनोज सिंह का बेटा हिमांक (5) व हिमांशू (3) शनिवार घर के बाहर परचून की दुकान के पास खेल रहे थे। इसी बीच एक ई-रिक्शा चालक ने दोनों बच्चों को रिक्शा में बैठा लिया और खेत की तरफ ले जानेे लगा। उधर, गांव में बच्चों के गायब होेने से परिजन परेशान हो गए और खोजबीन शुरू कर दी। गांव की एक महिला ने बच्चों के परिजनों को जानकारी दी कि गांव से करीब दो किमी दूर वन विभाग के जंगल में ई-रिक्शा जाते हुए देखा है।
विज्ञापन

पीछा करते हुए परिजन और ग्रामीण पहुंच गए और बच्चों को ई-रिक्शा से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चालक को पकड़कर कोतवाली लाया गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में लट्ठमार की मढैया निवासी प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें