फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भीख मांगने के बहाने घर में घुसकर चोरी का प्रयास

Sat, 19 Jul 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा में शुक्रवार दोपहर भीख मांगने के बहाने चोर एक घर में घुस गया जबकि उसके साथी बाहर खड़े थे। घर पर मौजूद बच्चियों ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके हाथ में काट लिया। वहीं, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने एक चोर को पकड़ लिया जबकि दो भाग गए। सूचना पर 112 नंबर व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को साथ ले गई।
मोहल्ला कटरा निवासी इंतजार दिल्ली में काम करते हैं। उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है। इंतजार की पत्नी बच्चों को दाखिला कराने स्कूल में गई थी। घर पर दो छोटी बच्ची मौजूद थी। इस दौरान एक शख्स भीख मांगने के बहाने उनके घर में घुस गया। अंजान शख्स को देखकर दोनों बच्चियां बच्ची डर गईं। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी ने एक के हाथ में काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया जबकि उसके दोनों साथी भाग गए। मोहल्ले वालों की सूचना पर 112 नंबर पुलिस भी मौके पर आ गई। आरोपी जनपद बुलंदशहर के गांव लुहाली का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। वह नशे का आदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें