अमरोहा। पड़ोसी ने घर में घुसकर युवक पर उस्तरे से हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसके अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काली पगड़ी की है। यहां पर नफीस अहमद का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक शनिवार की शाम नदीम अहमद अपनी पत्नी समर जहां, बेटी निदा खान और बेटे आदिल के साथ घर पर मौजूद थे। तभी मोहल्ले में रहने वाला शावेज उर्फ भेड़िया घर में घुुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आदिल की गर्दन में उस्तरा मारकर घायल कर दिया। घटना में आदिल लहूलुहान हो गया। परिजनों ने उसके अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि बहन निदा खान की तहरीर पर आरोपी शाहवेज उर्फ भेड़िया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।