फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लेखपाल व अन्य के साथ जमकर खींचातानी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालत संभाले। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। एसडीएम सदर ने भी मुआयना किया। लेखपाल ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गंगदासपुर गांव का है। शुक्रवार को दोपहर बाद एसडीएम विजय शंकर के आदेश पर हल्का लेखपाल पंकज कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गंगदासपुर में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंचे थे। यहां टीम ने जमीन से कब्जा हटवाने के लिए पैमाइश शुरू कर दी। आरोप है कि तभी कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। लेखपाल व अन्य कर्मचारियों से खींचातानी और गाली-गलौंज की। इस दौरान जमकर हंगामा किया। लिहाजा राजस्व विभाग की टीम ने किसी तरह खुद को बचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। एसडीएम सदर ने मुआयना किया और कोतवाली पहुंचे। इस मामले में लेखपाल पंकज कश्यप ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें