फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भतीजे पर हमला, नगदी-चेन लूटी

Tue, 05 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
गजरौलार में इलाज कराते कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भतीजे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेशनल हाईवे से सटे भानपुर फाटक पर सोमवार रात तकरीबन नौ बजे कारसवार लोगों ने घर लौट रहे कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भतीजे इस्तकार अली पर हमला कर दिया। कार सवारों ने उनसे मारपीट की और नगदी-गले की चेन लूट ली। सूचना पर हरकत में आई पुलिस घटनास्थल पहुंची, यहां से दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि मंत्री के भतीजे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। देर रात पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन


रेशम एवं वस्त्र उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री महबूब अली के बड़े भाई गनी निवासी गांव शकरपुर अमरोहा के बेटे इस्तकार का धनौरा के गांव शेरपुर के पास पेट्रोल पंप है। इस्तकार सोमवार रात करीब नौ बजे अपनी कार से घर लौट रहे थे। कार में इस्तकार अकेले थे और खुद ड्राइव भी कर रहे थे। इस्तकार का आरोप है कि भानपुर फाटक के पास वह पहुंचे ही थे कि उसी समय कार सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली। इससे पहले वह कुछ समझ पाते।

उन पर हमला बोल दिया। कार से खींच कर मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं जेब में रखे 50 हजार रुपये और गले से सोने की चेन खींच ली। हमले में ठोड़ी व शरीर पर गंभीर चोट आई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को खबर कर दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों लोगों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि गजेंद्र व हरवीर निवासी गण गांव आरकपुर थाना रजबपुर को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि, वाहनों का टायर आपस में लगने से मारपीट की बात सामने आई है। लूट की जांच की जाएगी, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री के भाई की थाने के सामने हुई नोकझोंक 
गजरौला। मारपीट और  लूट की सूचना पाकर थाने पर सपाइयों का जमघट लग गया। इसी दौरान थाने पहुंचे केबिनेट मंत्री के भाई भूरे की थाना गेट पर कुछ लोगों से नोकझोंक हो गई। बताया जाता है कि पुलिस की हिरासत में दो युवकों में एक युवक की दिल्ली पुलिस में तैनाती है। युवक के पकड़े जाने पर उसके परिवार के कुछ लोग थाने पहुंचे। जिससे मंत्री जी के भाई की उन लोगों से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें