फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा के तिगरी मेले में एटीएस ने डाला डेरा

Wed, 21 Nov 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
विज्ञापन
तिगरी धाम मेले में शिविरों में सघन चेकिंग करती बॉम्ब और डॉग स्क्वाड की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तिगरी मेला में आतंकी जाकिर मूसा के निशाना बनाने की आशंका जताने के बाद एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने गंगा की रेती में डेरा डाल दिया है। देर शाम इंस्पेक्टर सहित बारह जवानों ने मेले में मोर्चा संभाल लिया। अब तिगरी मेला एटीएस के हवाले रहेगा। उधर पुलिस और स्थानीय खूफिया तंत्र भी चौकन्ना हो गया है। मेले से संबंधित पल-पल की जानकारी उच्चधिकारियों को अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी ने किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।
सोमवार को खूफिया एजेंसियों ने आतंकी जाकिर मूसा के तिगरी मेले में छिपा होने की आशंका जताते हुए हाई अलर्ट कर दिया था। इस दौरान आंतकी की तस्वीर जारी भी की गई थी। खूफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद लखनऊ तक हड़कंप मचा है। मेेेले में श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर डीजीपी के निर्देश पर मंगलवार की देर शाम आतंकवाद निरोधी दस्ता के इंस्पेक्टर मंजीत सिंह समेत बारह सदस्य टीम ने तिगरी धाम मेले में डेरा जमा दिया है। ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला में लाखों श्रद्धालु पहुंच गए हैं। चारों तरफ तंबू की नगरी बस गई है। रात के अंधेरे में मेला रंगबिरंगी रोशनी से जगमग हो उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें