गजरौला में एक एटीएम के बाहर लगी ग्राहकों की लाइन।
- फोटो : GAJRAULA
अमरोहा। बैंकों में छुट्टी के पहले दिन शनिवार को एटीएम ने दगा दे दिए। दोपहर तक एटीएम में कैश रहे। इसके बाद रुपये के लिए लोग दौड़ भाग करते रहे। दोपहर के बाद अधिकांश एटीएम का शटर डाउन हो गया। कैश के इंतजाम ने दिवाली के तैयारी में खलल डाल दी। लोगों ने रुपये का इंतजाम कर त्योहार के लिए खरीदारी की।
दिवाली के लिए छुट्टी का संयोग ऐसा है कि 29 अक्तूबर तक बैंक की शाखाओं में बंदी रहेगी। इसके चलते बैंक की शाखाएं अब 30 अक्तूबर से खुलेंगी। इसके बाद लेनदेन हो सकेगा। शनिवार को त्योहारी छुट्टी के पहले दिन रुपये के लिए लोग एटीएम की तरफ दौड़ें। आजाद रोड, अतरासी तिराहा के आसपास के एटीएम में सुबह 11 बजे के बाद से कैश खत्म हो गए। इसके बाद लोग कैश के लिए शहर के अन्य एटीएम की तलाश में निकल गए। दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सामने पीएनबी के एटीएम में कुछ लोग आए उन्हें कैश मिल गया।