अमरोहा। छुट्टियों के पहले शुक्रवार को बैंक शाखाओं और एटीएम में कैश के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटों इंतजार के बाद लोगों को रुपये मिले। इसके बाद लोगों ने त्योहार के लिए खरीदारी की। बच्चों की खरीदारी के लिए नकद रुपये सुरक्षित रख लिए। इसके अलावा शहर की कई एटीएम का शटर डाउन रहा। इसके चलते लोग भाग दौड़ करते रहे।
शुक्रवार को बैंकों में कार्यदिवस रहा। इसके चलते लोगों ने कैश के लिए बैंक शाखाओं में आ गए। त्योहार के लिए जरूरी रुपये निकाला। इसके बाद बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचें। हालांकि वहां पर रुपये अपर्याप्त हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने ऑनलाइन भुगतान किया। शहर के जोया रोड बदावाला मोहल्ला के सामने एसबीआई के एटीएम के बाहर दोपहर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। यहां पर लोगों को रकम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा आजाद रोड और कोट बाजार के बैंकों के एटीएम का शटर डाउन रहा।