रहरा। संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन प्रकाशवीर शास्त्री इंटर काॅलेज रहरा में किया गया। विद्यालय के संरक्षक प्रमोद कुमार त्यागी और पवन कुमार त्यागी ने झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जूनियर बालक वर्ग में 200 मीटर में खुर्तिया के सोमपाल ने प्रथम, मेजबान विद्यालय के जगमोहन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की 200 मीटर में शिक्षा भारती रहरा के सौरभ ने प्रथम, ग्रामोदय गंगेश्वरी के प्रमोद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सूरज इंटर काॅलेज रूखालू का राकेश प्रथम, और वीरेंद्र सिंह इंटर कालेज रूखालू के रितिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर की 600 मीटर में स्वामी दयानंद छपना के मोंटी ने प्रथम व सूरज इंटर काॅलेज रूखालू के अनस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यहां निर्णायक की भूमिका में अनुज कुमार शर्मा, मनोज कुमार, पीतांबर शर्मा, पीतांबर यादव, हरीश शर्मा आदि रहे। यहां संचालक योगेश सिंह, भीषम सिंह, सक्षम त्यागी, सोहनपाल सिंह, अशोक कुमार आदि रहे।