फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे किनारे 30 बीघा भूमि में बना रहा अटल उद्यान

Mon, 09 Jun 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे के किनारे और बगद नदी के पास करीब 30 बीघा भूमि में अटल उद्यान बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत विभाग और ग्राम विकास विभाग की ओर से इसका निर्माण कराया जा रहा है। इसमें एक एकड़ भूमि में तालाब बनाकर उसमें पानी भर दिया गया है, जिससे वन्य जीव-जंतु भी अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
तालाब के पास में लीची, चीकू, अनार, नासपाती, आड़ू, कटहल, जामुन के 150 पौधे रोपे गए हैं। इसके अलावा उद्यान में एक हेक्टेयर भूमि पर फल व छायादार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे हाईवे से गुजरने वाले और आस पास के लोग कुछ पल सुकून के साथ बैठ सकें। इस उद्यान से जहां आस-पास का पर्यावरण सुधरेगा, वहीं लोगों को हर मौसम में मीठे फल खाने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव नेपाल सिंह ने बताया कि तालाब में पानी भरने के लिए नलकूप लगवाया जाएगा। जल्द उद्यान के पास दो वाटर कूलर लगाने की तैयारी है। रोशनी के लिए लाइट लगाई जाएंगी। ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि अटल उद्यान आकर्षण का केंद्र बनेगा। साथ ही उद्यान से आसपास के लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें