फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू की पंचायत में मध्यगंगा नहर के सहायक अभियंता को घेरा

Fri, 13 Dec 2024 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। फर्जी शेयर मार्केटिंग के नाम पर अंबाला कैंट के शिव प्रताप नगर निवासी महिला से 12 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शातिर साइबर ठग व्हाट्सएप व टेलीग्राम आईडी के जरिए महिला को झांसे में लेकर पैसे लगवाते रहे। पैसे हड़पने के बाद कोई जवाब तक नहीं आया।

साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घर बैठे काम के लिए लिंक पर किया था क्लिक: पीड़ित महिला ने बताया कि चंडीगढ़ के इमीग्रेशन सेंटर से नौकरी छोड़ने के बाद वह घर पर ही रहती है। 30 नवंबर को उसके इंस्टाग्राम पर घर बैठे काम करने का एक
विज्ञापन


लिंक आया।

क्लिक करते ही व्हाट्सएप पर एक चैटिंग बॉक्स खुल गया। बेसिक जानकारी मांगने पर वह देती रही। शेयर चैट पर वीडियो को लाइक व शेयर करने के लिए बोला व बदले में 120 रुपये दिए। फिर मैसेज कर बोले कि ज्यादा पैसे कमाने हैं तो टेलीग्रॉम पर आना होगा।

जो भी टास्क मिल रहे थे वो उसे पूरा कर रही थी। वेतन के तौर पर वह खाते में पैसे डाल रहे थे। झांसे में लेने के बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर पैसे ले लिए। इस तरह से आरोपियों ने उसे गलत शेयर लेने की बात बोलते हुए अकाउंट फ्रिज होने की बात बोली। एक के बाद एक बहाने लगाकर वह पैसे हड़पते रहे।

एनएसई रिस्क मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के नाम से भेजा था फर्जी नोटिस: शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि खाता फ्रीज करने के बात बोलने के बाद भी पैसे लगवाते रहे।
विज्ञापन


2 दिसंबर को एनएसई रिस्क मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से एक लाख का नोटिस भी भेजकर पैसे देने को कहा। इस तरह साइबर ठग झांसे में लेकर लाखों रुपये लगवा लिए।

जबकि पैसे ऑनलाइन एक साथ निकलवाने की बात बोल रहे थे। मुनाफा भी काफी दिखा रहे थे। इस तरह व्हाट्सएप व टेलीग्राम आईडी के जरिए फर्जी शेयर मार्केटिंग के नाम पर 12 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें