जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंडी समिति परिसर छावनी में तब्दील रहेगा। सुरक्षा घेरे में स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मुस्तैद रहेंगे। काउंटिंग की प्रत्येक गतिविधि कैमरे में कैद होगी। आयोग काउंटिंग से पल-पल अपडेट रहेगा।
ईवीएम में बंद चालीस प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा कल यानी शनिवार को खुलेगा। चुनाव के नतीजे जाने को समर्थक बेताब हैं। कुछ ही पलों में नतीजे आपके सामने होंगे। परिणाम के इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं। शनिवार को फैसला आएगा। ईवीएम में बंद चालीस प्रत्याशियों की किस्मत खुलेगी।
सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू होगी। मतगणना कार्मिक और अफसरों को सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा। साथ ही प्रत्याशियों के एजेंट भी सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना कराई जाएगी। इसके बाद ही ईवीएम में डले मतों की गणना कराई जाएगी।
एक घंटे बाद ही रूझाने आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना के नतीजे जाने के लिए लोगों का बेसब्री से इंतजार रहेगा। दोपहर बारह बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन बढ़ गई हैं। कहीं जीत का जश्न मनेगा तो कहीं हार का मलाल होगा।
प्रशासन ने शुक्रवार को मतगणना की सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना स्थल पर पैरामिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी।
पुलिस फोर्स ने मंडी समिति में डेरा डाल दिया है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना संपन्न होने तक जारी रहेगी। प्रशासनिक अफसरों ने मंडी समिति का दौरा कर सभी तैयारियों का जायजा लिया। पिछले दो दिन से अफसर मंडी समिति में डेरा डाले हुए हैं।