फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला इंस्पेक्टर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर नोएडा में तैनात इंस्पेक्टर से मांगी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। साइबर ठगों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। अब वे खाकी को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। यही वजह है कि गजरौला इंस्पेक्टर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर नोएडा में तैनात एक इंस्पेक्टर से चैटिंग की शुरूआत कर रुपये मांगे गए। संदेह होने पर उन्होंने गजरौला इंस्पेक्टर को फोन कर खैरियत पूछी तो इसका खुलासा हो सका। बाद में इंस्पेक्टर ने अपनी फेसबुक पर मैसेज लिखकर अपने परिचितों से किसी के झांसे में नहीं आने की अपील की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि वह पूर्व में नोएडा में भी तैनात रह चुके हैं। बुधवार की रात नोएडा में ही तैनात उनके मित्र इंस्पेक्टर का फोन आते ही वह स्तब्ध रह गए। बताया कि उनके नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जबकि वह पूर्व में ही फेसबुक फ्रेंड हैं। इसके बाद उनकी आईडी से नोएडा में इंस्पेक्टर की फेसबुक पर चैटिंग शुरू की गई। उनकी परेशानी का वास्ता देते हुए रुपयों की मांग की। संदेह होने पर उन्होंने नोएडा से फोन किया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि किसी ने उनकी फेसबुक हैक कर फर्जी आईडी तैयार कर लोगों से ठगी करनी चाही। हालांकि समय रहते उसकी चालाकी पकड़ी गई। इसके बाद उन्होंने अपनी फेसबुक पर लोगों से गुमराह नहीं होने की अपील की। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि साइबर ठग ही इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें