अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर 35 साल से अधिक उम्र के लोगों की बीपी व शुगर की जांच कराई जाएगी। जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर समेत 150 स्थानों पर यह जांच होगी। आशा के जरिये लोगों को चिह्नित कर उनका डाटा ऑनलाइन कराया जाएगा। इन मरीजों का रिकार्ड संबंधित के डॉक्टर की आईडी पर रहेगा। जांच के बाद इनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। दवा देने के साथ हर सप्ताह उनकी जांच भी होगी।
35 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को समय-समय पर बीपी व शुगर समेत कुछ जांचें जरूर करानी चाहिए। उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों व हड्डियों के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होने लगती है। वजन बढ़ना, मधुमेह होने का जोखिम, हृदय संबंधी समस्याएं, उच्च रक्तचाप, तनाव-अवसाद का खतरा भी बढ़ता है। इनसे बचने के लिए रोजाना व्यायाम, योग और मेडिटेशन करते रहें।
जांच के दौरान बीपी और शुगर की पुष्टि होने पर मरीज का रिकॉर्ड पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज होगा। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि खानपान और दिनचर्या के प्रति गंभीरता न दिखाने से बीपी व शुगर के मरीज बढ़ रहे हैं लेकिन लोगों को पता ही नहीं चलता कि वह इस बीमारी से ग्रस्त हैं। जब उन्हें पता चलता है तब तक देर हो चुकी होती है। इसलिए समय से बीपी व शुगर की जांच जरूर करवाएं।
=================
एक उम्र के बाद व्यक्ति के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं
एक उम्र के बाद व्यक्ति के शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। वैसे तो आजकल युवावस्था में ही लोग मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं। यही मुख्य कारण है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई जानलेवा रोग के खतरे भी बढ़ जाते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जिन पुरुषों की उम्र 35 साल से अधिक है उनको साल भर में ये चार चेकअप एक बार जरूर करवाना चाहिए।