फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राम जन्म होते ही से जयघोष से गूंजा रामलीला मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के आदर्श रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को पुत्रकामेष्टि यज्ञ, चारों राजकुमारों के जन्म, माता सीता के प्राकट्य, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय पर श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत राजा दशरथ के पुत्रकामेष्टि यज्ञ से हुई। इसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म, महर्षि वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा-दीक्षा और गुरु सेवा के प्रसंग दिखाए गए। महर्षि विश्वामित्र के साथ वन पहुंचे श्रीराम के ताड़का वध और गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या के उद्धार का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने धर्म की रक्षा और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विशाल गोयल, संरक्षक रमेश कुमार कालू, अजय अग्रवाल, करुणेश गोयल, विकास टंडन, राकेश वर्मा, अमित रस्तोगी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और रामभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें