फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से लाई जा रही 135 पेटी देशी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
गजरौला थाने में हाईवे पर हरियाणा से लाई जा रही पांच लाख की शराब के साथ पकड़े गए तस्कर, टाटा मैजिक क? - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हरियाणा से मुरादाबाद ले जाई जा रही देशी शराब की 135 पेटियों से लदी टाटा मैजिक समेत दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनका तीसरा साथी गाड़ी से कूदकर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई शराब की कीमत पांच लाख रुपये है। इसे दीपावली पर खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की अपराह्न एएसपी अजय प्रताप सिंह और सीओ सत्येंद्र सिंह ने थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार की सुबह लगभग पांच बजे थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी पर थाना पुलिस दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। संदेह होने पर सफेद रंग के टाटा मैजिक (छोटा हाथी) को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें ऊपर सब्जियां भरी हुई थीं। इनके नीचे गत्ते की पेटियां छिपाकर रखी गई थी। खोलकर देखा तो उसमें हरियाणा में निर्मित देशी शराब के क्वार्टर थे। कुल 135 पेटियों में 67 सौ क्वार्टर थे। इनकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये है। पुलिस गाड़ी में मिले दोनों युवकों को थाने ले आई जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक शराब को दीपावली पर मुरादाबाद की भातु कालोनी में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पकड़े गए वीरेंद्र और रमेश निवासी गांव मीताथल, थाना सदर जनपद भिवानी (हरियाणा) का चालान किया गया है। टीम में इंस्पेक्टर आरपी शर्मा के साथ ही औद्योगिक चौकी इंचार्ज पवन कुमार, सिपाही दीपक, आशीष, हंसराज, अभिषेक भी शामिल रहे।
सब्जियों के नीचे छुपाकर रखी गई थी शराब
गजरौला। किसी को शक न हो इसके लिए वाहन में शराब की पेटियों के ऊपर सब्जी रख दी गई थी। बाहर से देखने पर यही लगता कि वाहन में केवल सब्जी ही भरी है। जिसमें मूली, गाजर, चुकंदर, पालक की पोटलियां थीं। लेकिन गजरौला में चेकिंग के दौरान मामला पकड़ में आ गया।
विज्ञापन

थाने में गाड़ी से सब्जी निकालकर ले गए लोग
गजरौला। हाईवे पर ब्रजघाट के निकट पकड़ी गई शराब तस्करों की टाटा मैजिक में दिखावे के लिए पीछे सब्जियां भरी हुई थीं। गाड़ी में मूली, पालक, शकरगंद आदि की पोटली रखी थीं। नीचे शराब की पेटियां थीं। बताते हैं कि जैसे ही पुलिस गाड़ी को लेकर थाने पहुंची। वहां मौजूद लोगों में गाड़ी में रखी सब्जी को ले जाने की होड़ लग गई। कुछ ही देर में गाड़ी से सब्जी उतारी जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें