फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत संजीव का फोटो व परिजन अस्पताल में विलाप करते हुए - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा। सड़क निर्माण के काम की देखभाल कर अपने घर वापस जा रहे एक सुपरवाइजर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी बाइक को अमरोहा मार्ग पर ग्राम मिलक के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को मौत की जानकारी मिली तो उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना अमरोहा देहात के गांव मुनीमपुरा निवासी संजीव उम्र 45 साल लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे शेरपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य की देखभाल करते थे। रविवार की शाम लगभग सात बजे वह बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। अमरोहा मार्ग पर गांव मिलक के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगते ही संजीव नीचे गिर गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनको अस्पताल पहुचाया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक केे मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने यदि हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जिंदगी बच जाती। डाक्टर के अनुसार मृतक के सिर में गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें